
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा एक बड़ी कार्रवाई…वेदांता ग्रुप से जुड़े मामले में कि जा रही है सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई… ED मुख्यालय के सूत्र के मुताबिक FEMA उल्लंघन से जुड़े मामले में कि जा रही है सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई।
अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (EIL) और उससे जुड़ी समूह कंपनियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..
मामला करीब 2000 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है
गिरफ्तार आरोपियों का नाम है —
- अतुल गुप्ता
- विकास गुप्ता
- रजनीश मित्तल
- अवधेश गोयल
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (EIL) और उससे जुड़ी समूह कंपनियों के खिलाफ धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत एक बहुत बड़े घोटाले की जांच शुरू की थी …यह मामला करीब 2000 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है।
अप्रैल 2026 में दिल्ली और गुरुग्राम में अर्थ समूह के प्रमोटरों, निदेशकों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी
इस दौरान ईडी ने करीब 6.3 करोड़ रूपये से अधिक नकद, 7.5 करोड़ रूपये के आभूषण, चांदी की सिल्लियां और महंगी लग्जरी घड़ियां जब्त कीं।
