भूख हड़ताल के 20वें दिन दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल लेकर गई। इस संबंध में नई दिल्ली के डीसीपी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। डीसीपी के मुताबिक, माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के कारण सोनम वांगचुक को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ने बताया कि अदालत के आदेशों का पालन करते हुए उन्हें अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई को सुरक्षित तरीके से पूरा किया। साथ ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और स्थल को शांतिपूर्वक खाली करने की अपील की गई है।

You missed