गैंग्स ऑफ वासेपुर अंबिकापुर कनेक्शन में अंबिकापुर से दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

झारखंड पुलिस ने आजीवन कारावास की सजा पाए आरोपी शब्बीर आलम को पकड़ने अंबिकापुर आई राँची पुलिस के कुछ जवान यहां इनपुट के आधार पर आए लेकिन यहां कई स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया और कुख्यात आरोपी को भगा दिया।

सरगुजा आईजी दीपक झा इस संगीन मामले पर सीधे तौर पर कमान संभाल कर सख़्त दिशा निर्देश दे रहे हैं जिससे पुलिस की कोई भी चूक नहीं हो।

बताया जा रहा है कि पुलिस बहुत ही सुनियोजित तरीके से जांच को आगे बढ़ा रही है और लगातार काल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज भी कलेक्ट कर के कई लोगों को रडार पर ले चुकी है इससे राजहंस बस के संचालक बैदुल खान और इसके भी खास पुलिस के रडार पर हैं।

आने वाले समय में इनकी मुसीबत बढ़नी तय है।

मोहम्मद जाहिद पिता हाजी मोहम्मद अयूब उम्र 58 वर्ष निवासी खरसिया नाका न्यू हबीब नगर अंबिकापुर
जुनैद खान पिता मोहम्मद जाहिद उम्र 30 वर्ष निवासी खरसिया नाका न्यू हबीब नगर अंबिकापुर

इन दोनों को सरगुजा पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया है और कड़ी पूछताछ की जा रही है जिसकी पल पल की रिपोर्ट उच्च अधिकारी ले रहे हैं।

आलोक शुक्ल।

You missed