Aadesh

छत्तीसगढ़ में अरुणोदय।अरूण कुमार पांडेय राज्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख बने।अरूण देव गौतम के डीजीपी बनने के बाद अरूण कुमार पांडेय पर वन विभाग की ज़िम्मेदारी।
1994 बैच के IFS अधिकारी अरूण कुमार पांडेय को छत्तीसगढ़ का पीसीसीएफ बनाया गया है। अरुण कुमार पाण्डेय छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के रहने वाले हैं। इनके शिक्षक पिता बालमुकुंद पाण्डेय ने इन्हें सदैब ऊँचे लक्ष्य के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि अरूण कुमार पांडेय को राज्य के हर संभाग में कार्य करने का वृहद अनुभव है वहीं उनके बनाए प्रोजेक्ट बहुआयामी होते हैं।
इनके प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनने से राज्य के वन विभाग में कई महत्वपूर्ण निर्णय और सकारात्मक पहल के लिए लोग अभी से आशान्वित हैं।
आलोक शुक्ल, संपादक पहल।
