प्रेस ब्रीफ: मालवीय नगर अग्निकांड

आज सुबह 08:48 बजे मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव, निकासी और राहत अभियान शुरू किया।

दमकल की 08 गाड़ियों की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं के समन्वित प्रयासों के माध्यम से, 40 से अधिक व्यक्तियों को बचाया गया है और चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।

इस दुखद घटना में 21 लोगों को मृत घोषित किए जाने पर गहरा दुख हो रहा है।
बचाव और खोज अभियान अभी भी जारी है, और सभी संबंधित एजेंसियां प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर तैनात हैं।

आगे का विवरण प्राप्त होने पर साझा किया जाएगा।

मालवीय नगर आग की घटना के पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान।

मालवीय नगर आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार का मुआवजा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना एक दुखद घटना है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनाएं हैं। वो घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

You missed