ED Breaking Details and Chattisgarh Case:

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला:

ED ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क कीं,

गोवा का वेस्टिन होटल भी शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) की हैं। ED ने 28 मई 2026 को पीएमएलए (PMLA) के तहत तीन अस्थायी कुर्की आदेश (PAO) जारी किए।
ED के अनुसार, EOW/ACB रायपुर की FIR के आधार पर हुई जांच में सामने आया कि अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा (सेवानिवृत्त IAS), कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, डिस्टिलरी मालिकों और निजी संस्थाओं ने मिलकर 2019 से 2023 के बीच आबकारी व्यवस्था में हेरफेर कर लगभग 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की।

You missed