
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सली उन्मूलन के बाद एक बड़ा सकारात्मक प्रयास यदि आकार लेता है तो भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना भी संभावित है।
गौरतलब है कि राज्य के बस्तर संभाग में वहां के आमजनों ने दशकों तक नक्सल पीड़ा का दंश झेला है। वहां के मूल निवासी जंगलों, पहाड़ों और नदियों के साथ तालमेल विपरीत परिस्थिति में भी स्थापित करने में निपुण हैं इसी का लेकर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने रक्षा मंत्रालय को बस्तर रेजिमेंट की स्थापना के लिए पत्र लिखकर भेजा था जिसका सकारात्मक जवाब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया है। इससे छत्तीसगढ़ का नाम भारतीय सेना में भी दर्ज़ होके एक बड़ी पहचान बनाने की दिशा में कारगर होगा।

आलोक शुक्ल, सम्पादक पहल।
