Air India ने दुबई में फंसे यात्रियों को स्वदेश वापस लाने के लिए विशेष उड़ान AI916D का संचालन किया। यह विमान आज सुबह 10:58 बजे भारतीय समयानुसार दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विमान VT-EDC से कुल 149 यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया गया। मौजूदा मध्य-पूर्व स्थिति के बीच किसी भारतीय विमानन कंपनी द्वारा संचालित यह पहली वापसी उड़ान है।

इससे पहले आज सुबह एयर इंडिया और Air India Express के 143 पायलट और केबिन क्रू सदस्य, जो दुबई में फंसे हुए थे, विशेष उड़ान AI918D से सुरक्षित दिल्ली पहुंचे।

दुबई से आए यात्री बाहर आए जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।नोएडा का रहने वाला एक कपल एयरपोर्ट से बाहर आया जो दुबई घूमने गया था उन्होंने बताया कि वहां पर उन्होंने इंटरसेप्शन देखा था लेकिन माहौल बहुत ज्यादा टेंस नहीं था। फ्लाइट को लेकर आशंका बनी हुई थी लेकिन फिलहाल आ गए हैं।

विमान से बाहर आते यात्री।

इसी तरह अन्य यात्रियों को लाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

You missed