घुनघुट्टा डेम में छठ पूजा की सुंदर तस्वीर आई है।

सरगुजा ज़िले में छठ पर्व की धूम है। प्रति वर्ष श्रद्धालु अंबिकापुर के आसपास सरोवरों, नदियों व तालाबों में पूजा करते हैं जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

सरगुजा में यूपी, बिहार के लोगों की अधिकता है जिससे इस पर्व में काफी धूम धाम रहती है।

करजी के पास से कांग्रेस नेता के सपरिवार छठ पूजा मनाते हुए सुंदर तस्वीर सामने आई है। इसमें कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता स्वयं कठिन व्रत को कर रहे हैं। उन्होंने पहल से बातचीत करते हुए कहा है कि मैं इस पर्व पर करजी के पास डेम की साफ़ सफाई करवाता हूं जिसमें कुछ लोग सहयोग भी करते हैं। इस व्रत को मै भी रखता हूं इसमें दिन में बिना पानी पिए रहकर शाम को सूर्य भगवान को जल देकर पूजा करके छठ की खीर सूर्यास्त के बाद खाने का विधान है।

तीन दिन तक चलने वाली इस पूजा को कड़े नियम संयम के साथ किया जाता है।

By @dmin

You missed