
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार दो या तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है और ये जल्दी होने की संभावना है।
रिपोर्ट आलोक शुक्ल।
सूत्रों के अनुसार इसमें एक सरगुजा संभाग और एक दुर्ग साथ ही एक नाम मैदानी क्षेत्र आरंग से प्रमुख रूप से सामने आ रहा है।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को मंत्री पद दिलवाने में इस क्षेत्र में एक बड़े उद्योगपति की कोल ब्लॉक का होना है जिससे उस उद्योगपति का काम यहां द्रुत गति से बढ़ सके।
वहीं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जो कि सतनामी समाज के मुख्य चेहरा हैं उनको मंत्री बनाकर भाजपा सतनामी वोट साधने में जुटी है।
अब बात दुर्ग से भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव की जिन्हें यादव समाज का चेहरा बताकर राज्य में यादव समाज को खुश करने की कोशिश की जा रही है।
बहरहाल राज्य में भाजपा सरकार की हालत बहुत गंभीर है क्योंकि कोई भी विकास कार्य जिससे आमजन का हित हो वो नहीं हो रहा है और जनता में भारी आक्रोश है अब देखना ये है कि मंत्रिमंडल के विस्तार से भाजपा सरकार आमजन के हित में कुछ कर पाती है या नहीं।