• बिछड़े हुए परिवारों कों मिलाने का सार्थक अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा 129 गुम इंसान किये गए दस्तायाब

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलो मे गंभीरतापूर्वक की गई कार्यवाही।
:- अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनो से संपर्क कर एवं तकनिकी सहायता का उपयोग कर कुल 129 गुम इंसान किये गए दस्तयाब।
:- अभियान के तहत 100 महिला एवं 29 पुरुष गुम इंसानो कों पुलिस टीम द्वारा खोज निकालकर परिजनों कों सौपा गया।
:- थाना अंबिकापुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 27 गुम इंसानो कों किया गया बरामद।

⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम इंसानो की तलाश हेतु अभियान “ऑपरेशन तलाश” 01 जून से लेकर 30 जून तक चलाया गया था, अभियान कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों कों “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम इंसानो की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों कों सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे

⏩ दिशा निर्देशों के परिपालन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसानो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसानो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया गया, 01 जून से 30 जून तक की स्थिति मे 129 गुम इंसानो कों खोज निकाला है, जिसमे 100 महिला एवं 29 पुरुष शामिल है, सभी गुम इंसानो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, सरगुजा पुलिस के अभूतपूर्व प्रयास से 129 बिछड़े हुए परिवारों कों एक नयी उम्मीद मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 27 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 09 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 11 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 18 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 09 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 10 गुम इंसान, थाना लुन्ड्रा से 09 गुम इंसान, थाना धौरपुर से 01 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 12 गुम इंसान, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 03 गुम इंसान, थाना मणीपुर से 20 गुम इंसान बरामद किये गए है, थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस टीम द्वारा अभी तक 27 सार्वधिक गुम इंसानो की दस्तायाबी की गई है।

By admin

You missed