भाजपा के 56 विधायक और लोकसभा के 10 सांसद का प्रशिक्षण वर्ग सरगुजा संभाग के मैनपाट में होगा।
स्थल निरीक्षण और व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए आज क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम वाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय सरगुजा के तीनों विधायक के साथ पहुंचकर जायजा लिए।
रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

सूत्र बता रहे हैं कि जुलाई महीने में 8 से 10 जुलाई तक भाजपा विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग शिविर लगाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में भाजपा के दिग्गजों के आने से प्रशासन भी अलर्ट हैं मगर एक बात ये भी है कि यहां जिस तरह अतिक्रमण हुआ है उस पर क्या भाजपा कड़ा रुख अपनाएगी?
विधायकों ,सांसदों और प्रमुख भाजपा नेताओं जो आमंत्रित होंगे उन्हें आगामी रुपरेखा के लिए प्रशिक्षण देने और सरकार और संगठन की गतिविधियों की आंतरिक समीक्षा करने के लिए नई दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के और पदाधिकारी के और कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी आने की संभावना बताई जा रही है।
भाजपा के ही सूत्र यह बता रहे हैं कि सिर्फ 17 महीने में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जो तेजी से नाराजगी बढ़ती जा रही है उसकी भी समीक्षा की जाएगी?
सरगुजा संभाग के वर्तमान में 14 विधायक जो सभी के सभी भाजपा के हैं लेकिन जो रुझान आ रहे हैं 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए वह चेतावनी है।
यही हाल बस्तर संभाग का बताया जा रहा है बस्तर संभाग में वर्तमान में 12 विधानसभा क्षेत्र में से 8 पर भाजपा के विधायक है और 4 कांग्रेस के विधायक हैं बस्तर संभाग का भी रुझान भाजपा के पक्ष में नहीं बताया जा रहा है।
विश्वसनीय सूत्र यह भी बता रहे हैं कि संघ के 1 वरिष्ठ प्रचारक को दो महीने के लिए बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में भेजा गया था और उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश संघ कार्यालय में बता दी है और उन्होंने भी भाजपा के पक्ष में माहौल नहीं होने और जनता और कार्यकर्ताओं के बीच गंभीर नाराजगी की बात कही है।
इसी डैमेज कंट्रोल के लिए जैसा कि भाजपा सूत्र बता रहे हैं यह बैठक आमंत्रित की गई है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भाजपा की नई टीम में किसका-किसका समावेश किया जाए बिलासपुर संभाग सरगुजा संभाग बस्तर संभाग दुर्ग संभाग और रायपुर संभाग उनके नाम पर भी हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री जो कि छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी भी हैं की दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर आंतरिक चिंतन किया गया
भाजपा के ही सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी।


वहीं मैनपाट में कई सौ एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर भी संगठन के पास अंदरूनी रिपोर्ट पहुंच रही है वो चौंकाने वाली है। कांग्रेस के नेता तो बन्दर बांट में शामिल हैं ही इसमें मैनपाट के एक भाजपा नेता की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है और इस विवादित नेता की शिकायत भी ऊपर जा रही है और तो और भूपेश सरकार में एक आईपीएस ने भी यहां कीमती जमीन को कम दाम बताकर खरीद लिया है साथ ही कुछ अन्य अधिकारियों ने भी इस बात की जानकारी लगातार ऊपर तक जा रही है।
अब देखना ये है कि भाजपा का संगठन कुछ करके संदेश भी दे पाएगा या ये शिविर एक पिकनिक की तरह बन जाएगा ये तो समय ही बताएगा।