रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं के आवास पर बड़ा तलाशी अभियान।केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा 3 विधायकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।इस मामले में जांच एजेंसी द्वारा पहले भी एक मंत्री को गिरफ्तार किया जा चुका है।ईडी द्वारा 6 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

कर्नाटक में जांच एजेंसी ईडी की ओर से इन नेताओं के घर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  1. एन टी श्रीनिवास
  2. एन बी रेड्डी
  3. जेएन गणेश

कर्नाटक वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के फंड से पैसा निकालने और उसे लोकसभा चुनाव में खर्च करने का आरोप है।इस मामले में बेल्लारी के सांसद ई. तुकाराम पर बेहद गंभीर आरोप लगाया गया था। यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला करीब 89 करोड़ रुपए का है। यह मामला निगम से पैसा निकालने और लोकसभा चुनाव के दौरान खर्च करने का है।वर्ष 2024 में भाजपा नेता सी.एन. एमएलसी रविकुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया था। उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी ने इस मामले में प्रवेश किया।

प्रारंभिक आरोप के अनुसार, कर्नाटक वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के लगभग 21 करोड़ रुपये के फंड को पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान निकाल लिया गया था और खर्च किया गया था। बेल्लारी लोक सभा का ये मामला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed