सौदान सिंह रायपुर में।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

पूर्व राष्ट्रीय संगठन सह प्रभारी और वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह रायपुर पहुंचे हैं। रमन सरकार के समय संगठन के सौदान सिंह के बिना कभी छत्तीसगढ़ में विशालकाय भाजपा के वृक्ष का पत्ता भी नहीं हिलता था मगर समय ने करवट बदली और अपने को सत्ता का शीर्ष समझने वाले सौदान सिंह का कद कम होता गया। वो पद पर अभी भी हैं मगर पुरानी सितारा छवि पुरी तरह धूमिल हो चुकी है।

आज रायपुर में इनके साथ छगन मूंदड़ा, वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डा सलीम राज, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूडत दिखे लेकिन इस तस्वीर को देख हर एक की जुबान से यही निकला कि अब वो समय नहीं रहा।

इससे वर्तमान संगठन को भी ये सीखना चाहिए कि दिन पलटते समय नहीं लगता।

वर्तमान भाजपा सरकार में भी संगठन की भूमिका पर बड़े सवाल अब लोग उठा रहे हैं इससे सबक लेकर जनता की मनोभावना को समय रहते नहीं भांपा तो भाजपा के लिए आने वाले दिन कठिनाई भरे होंगे।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *