अंबिकापुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में आज बैलून फुलाने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट से ह्ड़कंप मच गया!तेज विस्फोट की आवाज से आसपास के दुकानदार और अन्य लोग पहुंच गए!

घटना की जानकारी मिलते ही सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार और एस पी सुनील शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच कर अपने सामने प्राथमिक और एहतियात के तौर पर सहमे बच्चों को अस्पताल पहुंचवाया”

स्कूल की एक अध्यापिका ने पहल को बताया कि बच्चे तेज़ आवाज़ से सहम गए हैं!रेत के छींटे कुछ दूर तक फैले जिससे एहतियात के तौर पर बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है! कोई दुर्घटना नहीं हुई ये राहत की बात है!

कलेक्टर और एसपी ने अन्य स्कूलों में भी इस तरह की घटना से बचाव के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं!दो लोग जो इसका काम करते हैं उन्हें चोट आई है जिन्हे अस्पताल भेजा जा चुका है!

By @dmin

You missed