
अनोखी भेंट पाकर मुस्कुरा उठे पीसीसीएफ।हज़ारों पौधे बांट चुके युवक ने अंबिकापुर में वन विभाग के मुखिया अरुण कुमार पांडेय व डीएफओ को पौधा देकर माँ महामाया पहाड़ के संरक्षण व संवर्धन की विज्ञप्ति दी।
अनोखी भेंट पाकर मुस्कुरा उठे पीसीसीएफ।हज़ारों पौधे बांट चुके युवक ने अंबिकापुर में वन विभाग के मुखिया अरुण कुमार पांडेय व डीएफओ को पौधा देकर माँ महामाया पहाड़ के संरक्षण व संवर्धन की विज्ञप्ति दी।
गौरतलब है कि राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बल अरूण कुमार पांडेय सरगुजा के दौरे पर आए।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया मंदिर में दर्शन कर आज अंबिकापुर में पूरे संभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
इस बैठक में SECL के पांच जीएम का एक साथ आना चर्चा का विषय रहा।
पीसीसीएफ अरूण कुमार पांडेय ने अतिक्रमण समेत पौधा रोपण जैसे विषय पर कड़े निर्देश देते हुए परिणाम मूलक कार्य के लिए कहा है ।
गौरतलब है कि अपनी सकारात्मक सोच रखने वाले अरुण कुमार पांडेय अंबिकापुर के रहने वाले हैं ।
इनके आने की खबर पर कई लोग जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल थे वन विभाग के कार्यालय पहुँचे।
महामाया पहाड़ को लेकर भी कुछ लोगों ने इसमें सकारात्मक पहल की माँग की है।
एक एक्सीडेंट में घायल होने के बाद शहर के प्रशांत कुमार सिंह ने अपने घर पर ही पौधे तैयार करना शुरू किया और वैशाखी के सहारे ही महामाया पहाड़ पर वृक्षारोपण करने की शुरुआत कर अब तक हज़ारों पौधे शहर के लोगों को दे चुके हैं और प्रकृति के प्रति जागरूकता में लगे हैं।
इनसे मिलकर पीसीसीएफ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महामाया पहाड़ की श्रृंखला के संरक्षण व संवर्धन के पहल के लिए इनके जज़्बे की सराहना कर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
अब देखना है कि सकारात्मक पहल की मांग पर पीसीसीएफ के स्पष्ट निर्देशों पर वन विभाग अमली जामा कितने समय में पहनाता है।

आलोक शुक्ल।
