अंबिकापुर में कूलर और एसी में योग -मोदी के ज़मीनी योग पर विष्णुदेव का राजसी योग भारी।अंबिकापुर का भव्य डोम चर्चा में। फ़िज़ूलखर्ची पर सवाल?

https://youtube.com/shorts/Kx0xZon9Vvg?si=vVV2y3uHrQouNOn1

Link में पूरे वीडियो हैं जिसे देख आप स्वयं महसूस करेंगे कि क्या योग इस तरह होना चाहिए।

आज सुबह पांच सितारा भव्य डोम में विष्णु देव साय समेत भाजपा नेताओं ने जिस तरह भव्य पंडाल में योग किया उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जी हाँ आप देखेंगे कि योग के नाम पर किस तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर में सर्वसुविधायुक्त आलीशान कीमती डोम में योग करेंगे।
एक ओर भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को सादे तरीक़े से रहने की सलाह दे रहे हैं और स्वयं तो खुले आसमान के नीचे योग करते हैं वहीं इनकी सरकार के मुखिया विष्णु देव राजसी योग करते नज़र आये।
अब आमजन कह रहे हैं कि मोदी के ज़मीनी योग पर विष्णु देव का राजसी योग भारी पड़ रहा है।
हमने स्वयं अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में बन रहे सर्व सुविधा युक्त डोम का मुआयना किया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए ।
कलकत्ता,खड़गपुर से कारीगर इस डोम को सजाने में लगे हैं वहीं बिलासपुर के किसी अभिषेक नाम के टैंट वाले को बड़ी क़ीमत पर इसका काम दिया गया है।
दर्जनों विशालकाय कूलर और बड़े बड़े एसी लगाए गए हैं साथ ही मंच के पीछे मुख्यमंत्री कक्ष,VIP कक्ष और अधिकारी कक्ष बनाया गया है जहां दो दो बड़े कूलर और एसी लगाए गए हैं।
सवाल ये कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ये फ़िज़ूलख़र्ची किसके रूपए से की जा रही है?

You missed