CBI Action in Jharkhand:

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने रांची के रिम्स से फर्स्ट ईयर की छात्रा को हिरासत में लिया है. सुरभि नाम की मेडिकल छात्रा को हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को यह जानकारी मिली थी कि रांची के रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी सॉल्वर गैंग में शामिल है। जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की देर रात सीबीआई की टीम ने रिम्स हॉस्टल में अपनी दबिश दी।

रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में जाकर टीम एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि को अपने साथ ले गई. सीबीआई पूछताछ कर रही है।

By @dmin

You missed