ईडी की छत्तीसगढ़ में कई लोकेशन पर बड़ी रेड।दुबई से जुड़े तार।

छत्तीसगढ़ के कई लोकेशन पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाही जारी है।ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोकेशन पर चल रहा है बड़ा सर्च ऑपरेशन।ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े मामले में की जा रही है आज की छापेमारी। ग़ौरतलब है कि इस महादेव एप्प का कई राज्यों में तगड़ा नेटवर्क फैला हुआ है।नेटवर्किंग जाल जिसे पूरा सिस्टम बनाके संचालित किया जाता है।

ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प का संचालन करने वाले कई आरोपियों का है दुबई कनेक्शनदुबई से लेकर कई अन्य देशों से इसे ऑपरेट किया जाता है।इस ऑनलाइन सट्टा का मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब सहित कई राज्यों में फैला है बड़ा नेटवर्क।

इस मामले में कुछ बड़े सफ़ेद पोशों को भी एजेंसी बेनक़ाब कर सकती है।

By @dmin

You missed