छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आईएएस अनिल टुटेजा के बेटे यश टुटेजा व करिश्मा ढेबर की लगी याचिका समेत एक मामले में पूर्व मुख्य्मंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार यश टुटेजा और करिश्मा ढेबर की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज 7 अगस्त को सुनवाई करेगा।दरअसल, ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए अनवर ढेबर समेत पांच को गिरफ़्तार किया है।

वहीं मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम के बेटे अभिषेक सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज 7 अगस्त को सुनवाई करेगा।पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने खुद पर दर्ज अलग-अलग FIR को निरस्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। अंबिकापुर में निवेशकों ने अभिषेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। निवेशकों ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी

By @dmin

You missed