ईरान अमेरिका युद्ध का असर अब भारत में भी दिख रहा है।

रिपोर्ट आलोक शुक्ल।

दिल्ली हाईकोर्ट के वकीलों की कैंटीन में गैस सिलेंडर खत्म, मुख्य भोजन बंद हुआ।

लॉयर्स कैंटीन, दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जारी किया गया है ये जानकारी का पत्र।

दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल मुख्य भोजन (मेन कोर्स) तैयार और परोसा नहीं जा रहा है

कैंटीन प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वर्तमान में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते मुख्य भोजन की तैयारी संभव नहीं हो पा रही है। गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। गैस उपलब्ध होते ही मुख्य भोजन की तैयारी फिर से शुरू कर दी जाएगी।
हालांकि इस दौरान सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य हल्के नाश्ते उपलब्ध रहेंगे और इन्हें परोसा जाता रहेगा।

कैंटीन प्रबंधन ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए सभी से सहयोग और समझ की अपील की है

यह सूचना लॉयर्स कैंटीन, दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई है

You missed