
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई
Ebix के चेयरमैन विकास गर्ग को ED ने किया गिरफ्तार
Background Details:
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए Ebix के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, ED ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है, जहां बुधवार को PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हाल ही में ED ने विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं।
जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से कमाया गया अवैध पैसा विकास गर्ग के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों में पहुंचाया गया। इसके बाद इन पैसों को कई कंपनियों के जरिए लेयरिंग (Layering) कर शेयर, सिक्योरिटीज और अन्य संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल किया गया।
ED की जांच में यह भी सामने आया है कि विकास गर्ग Vikas Ecotech Limited, Vikas Lifecare Limited और Eraaya Lifespaces Limited के प्रमोटर हैं।
एजेंसी के अनुसार, विकास गर्ग ने Eraaya Lifespaces Limited के माध्यम से EbixCash में 64% हिस्सेदारी हासिल की, जिसके लिए कथित तौर पर महादेव बेटिंग ऐप से प्राप्त अवैध धन का इस्तेमाल किया गया।
फिलहाल ED मामले में आगे की पूछताछ और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
अब ये भी महत्वपूर्ण है कि इस बड़े मामले में आगे ed के रडार पर और कौन बड़े नाम हैं?
