रायपुर, 15 जून
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक होगा।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने सोमवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकारी कामकाज और अन्य कार्य निपटाए जाएंगे।
मॉनसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस  मानसून सत्र के दौरान राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, खनन व  हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई जैसे कई मुद्दे उठा सकती है जिससे आमजन का सीधा सरोकार है।


You missed