छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 सदस्य टास्क फोर्स का गठन किया गया है। ये टास्क फोर्स आदिवासियों को वन अधिकार का पट्टा और पेसा कानून का ताकत के साथ अधिकार का उपयोग करने के लिए आदिवासियों को प्रेरित करने का करेगी जिससे वो अपना अधिकार जाने।
अब यह टास्क फोर्स कितना अधिकार दिला पाएगी यह सरगुजा व बस्तर संभाग जो आदिवासी बाहुल्य हैं वहां आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।अब देखना ये है कि आदिवासियों को इस टास्क फोर्स से क्या लाभ मिलेगा वो भी जब सरगुजा में अडानी को आबंटित कोल ब्लॉक आबंटन का आदिवासी समाज पुरजोर विरोध कर रहा है।




