ये पत्र आज जारी किया गया है। बड़ा सवाल ये कि आमजन के लिए दवा खरीदी में बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार आख़िर कौन है?

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार का उपक्रम है इसी के माध्यम से सरकार दवाइयां  खरीदी करती है। पहले से ही घटिया दवाई खरीदने के नाम पर 500 करोड रुपए का घोटाला का मामला  शांत भी नहीं हुआ था और अब एक नया घोटाला उजागर होने के संकेत मिल रहे हैं।अब ऐसी कौन सी टेबलेट खरीदी कर ली और इसे और रायपुर एवं बलौदा बाजार में सप्लाई भी कर दिया गया लेकिन उसमें कुछ त्रुटि पाई गई ऐसा बताया जा रहा है जैसे कि इस पत्र में उल्लेखित है।
इसे वापस बुलाने के लिए आज मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को जो पत्र प्रेषित किया गया है कारपोरेशन के द्वारा उसे पत्र का अवलोकन करें क्या जो अधिकारी इस कॉर्पोरेशन में बैठे हैं और जो मनोनीत भाजपा नेता बैठे हैं वह आखिर क्या कर रहे हैं।

सरकार को ये ध्यान देना होगा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ मत हो साथ ही लगातार स्वास्थ्य विभाग में गिरावट के लिए भी इसमें जिम्मेदारी कड़ाई से तय करनी होगी अन्यथा ये सब लापरवाही सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन कर ही सामने आएगी।

You missed