ईडी के द्वारा जप्त विमान

ED ने जप्त किया विमान,3 करोड़ रुपए में बिका। अजीबो गरीब घटना जिसने सुना वो दंग रह गया।

3 करोड़ रुपये में बिका ED का जब्त विमान, निवेशकों को लौटाई जाएगी रकम

Background Details:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहली बार जब्त किए गए एक विमान की नीलामी कर इतिहास रच दिया है। हैदराबाद जोनल कार्यालय ने 1 जुलाई 2026 को MSTC लिमिटेड के माध्यम से हॉकर 800A (Hawker 800A) विमान की नीलामी की, जिससे 3 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

ED ने यह विमान 7 मार्च 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किया था। यह कार्रवाई कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके CMD अमरदीप कुमार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) मामले में की गई थी।