
पुलिस के मुताबिक चंद्रनाथ के सिर, सीने और पेट में गोली लगी है। दावा है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बताया जा रहा है कि पहले गाड़ी को ओवरटेक कर रोक गया, उसके बाद लगातार गोलियां चलाई गईं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं। करीब 12 राउंड फायरिंग हुई है।
बताया जा रहा है कि हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं।
केया घोष- वह बहुत ही अच्छा लड़का था। वह एयरफोर्स में भी काम कर चुका था और बहुत अच्छे से काम करता था। भवानीपुर में सुवेंदु दा का पूरा काम संभाल रखा था। क्या इसी वजह से उन्हें टारगेट किया गया? यह TMC एक खूनी पार्टी है। उनका गुस्सा एक निहत्थे इंसान पर निकालेंगे।
यह किसी प्रोफेशनल का काम है। बीजेपी की सरकार जब आएगी, तब किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। वह मेरे भाई जैसा था। वह करीब एक दशक से सुवेंदु दा के लिए काम कर रहे थे। कल ही मुझसे बात हुई थी।
मुझे जो पता है, उसे 4 गोलियां मारी गई हैं। वह ऑफिस का काम करके जा रहा था। देश को पता चलना चाहिए कि एक पार्टी ऐसी भी थी, जो हारने के बाद ऐसी हरकत करती थी। जब जांच रिपोर्ट आएगी, तब सबको पता चल जाएगा। लेकिन जिसने भी यह हत्या की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा — यह बीजेपी की गारंटी है।
कैसे हुई घटना?
- हमलावर बाइक पर सवार होकर आए
- नजदीक से कई राउंड फायरिंग की गई
- पीड़ित को मौके पर ही मौत हो गई
पुलिस जांच जारी
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
- हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं
- किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है
पश्चिम बंगाल के सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक
ये कार में जा रहे थे जब इन पर गोलियां चलाई है।
अपने घर जाते वक्त
ड्राइवर था इनके साथ
एक घण्टे पहले की घटना है
मध्यमग्राम चौक पर।
मध्यम ग्राम ही रहते है।
बाकी जांच जारी है।
भाजपा इस मामले पर TMC पर जमकर भड़की है और कहा है कि ये बेहद गंभीर मामला है हम इस पर आक्रामक होकर सामने आएंगे।
