बिग ब्रेकिंग।

अंबिकापुर माँ महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण करने वाले ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के अतिक्रमण के कुछ हिस्से को आज नवरात्रि के पहले दिन सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर राजस्व अमले ने ध्वस्त किया है ।
ये कार्रवाई इतने गोपनीय तरीक़े से की गई है कि इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
कलेक्टर अजीत बसंत ने पहल से बात करते हुए कहा है कि अवैध अतिक्रमण क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम और भी मामले पर नज़र बनाए हुए हैं ।
गौरतलब है कि पहल इस मामले को प्रमुखता से उठाते रहा है और आज की इस कार्रवाई पर सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत को व प्रशासन को धन्यवाद देता है ।

आलोक शुक्ल, सम्पादक पहल।

You missed