छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों विदेश के दौरे पर हैं।छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ में मचे घमासान के बीच विदेश दौरे का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।छत्तीसगढ के सबसे अमीर प्रत्याशी जिनकी चल अचल संपत्ति 600 करोड़ से भी अधिक की है ये राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं।टी एस सिंहदेव छत्तीसगढ के अंबिकापुर से 2008 से सामान्य सीट होने के बाद लगातार चुनाव जीत रहे हैं।विदेश में उड़ान का ये वीडियो जिसमें सिंहदेव छत्तीसगढ में भ्रष्टाचार पर ईडी के प्रहार के बाद मचे घमासान के बाद भी खुश नज़र आ रहे हैं।ये चर्चा का विषय है।गौरतलब है कि ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर टी एस सिंहदेव काफी उम्मीद पाले हुए थे।लेकिन ऐसा हो न सका। अब देखना ये है कि इनके विदेश दौरे से आते तक छत्तीसगढ में ईडी बम की चपेट में कौन-कौन आते हैं।

स्काइडाइविंग करते टी एस सिंहदेव।

By @dmin

You missed