
छत्तीसगढ़ में विधान सभा सत्र चल रहा है जिसमें अफ़ीम की खेती व अन्य अव्यवस्था पर जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य विधायकों ने सरकार को घेरा है उससे सरकार के होश उड़े हुए हैं।
भाजपा के जिम्मेदार नेताओं की अनुशासनहीनता और संगठन के बेअसर होने की बातें अब सबके सामने दिख रही हैं।
आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर आनन फानन में जिस तरह मुख्यमंत्री निवास में सत्ता पक्ष के पूरे विधायकों की बैठक रखी गई है उससे कई कयास लग रहे हैं।
साथ ही राज्य में भाजपा सरकार की सुस्त कार्यप्रणाली पर अब इनकी ही पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अंदरखाने ही अपने भाजपा के संगठन को कोस रहे हैं ये बात सरकार के लिए ठीक नहीं है इस पर कांग्रेस भी लगातार आक्रामक होकर हमले कर रही है।
अब देखना ये है कि आज की बैठक किस कारण आनन फानन में बुलाई गई है।
रिपोर्ट आलोक शुक्ल,सम्पादक पहल।
