ब्रेकिंग न्यूज़
वैसे तो केंद्रीय चुनाव आयोग भाजपा की बैठक 27 अगस्त को नई दिल्ली के भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में होने जा रही है जिसमें तेलंगाना राज्य के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के प्रत्याशियों का भी ऐलान होने की संभावना है लेकिन दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने निवास में आए केशकाल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोषणा कर दी कि केशकाल विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नीलकंठ जी जो रिटायर्ड आईएएस है दो दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए हैं ।विश्वसनीय सूत्र यह बता रहे हैं कि 27 अगस्त को केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा की जो बैठक नई दिल्ली में होने जा रही है उसमें बीजेपी के 25 से लेकर 30 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती हैं।

जबकि भाजपा में इस तरह प्रत्याशी की घोषणा करने की परंपरा कभी नहीं रही है। भाजपा कार्यालय में भी कोई इस घोषणा पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।वो भी तब जबकि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर समेत नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अंबिकापुर में हैं।

By @dmin

You missed