ईडी के डायरेक्टर के तौर पर आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को अब दो साल के लिए ईडी का डायरेक्टर बना दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल ही ईडी के तेज तर्रार डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के बाद से ही इस पद पर बिहार के राहुल नवीन को डायरेक्टर का चार्ज दिया गया था।

अब इन्हें दो साल के लिए ईडी का निदेशक नियुक्त कर दिया गया है।

राहुल नवीन शांत और गंभीर हैं मगर इनके बारे में प्रसिद्ध है कि इनके पास प्रमाण इकट्ठा कर उस पर जब ये कलम चलाते हैं तो इनकी कलम भ्रष्टाचारियों के लिए किसी तलवार की तरह ही धारदार होती है।

इनकी कलम की लोग मिसाल देते हैं।मनी लॉन्ड्रिंग पर डाटा एनालिसिस करके उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए इन्हें विभाग में जाना जाता है।

By @dmin

You missed