अंबिकापुर में बचाया खेल के मैदान को। सरगुजा आई जी दीपक झा ने पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव की पहल पर लिया संज्ञान। खेल प्रेमियों में उत्साह।

अम्बिकापुर शहर के खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की मांग पर संवेदनशील रुख रखते हुए सरगुजा संभाग के आईजी  दीपक कुमार झा ने पुलिस लाईन मैदान में विभाग के आवासीय परिसर निर्माण की योजना को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। करीब 1 माह पूर्व मैदान के उत्तरी भाग में विभाग के आवासीय भवन के लिए भूमिपूजन का कार्य हुआ था। इससे मैदान के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया था। अम्बिकापुर शहर के उत्तरी भाग के 10 वार्डो के लिए यही एकमात्र खेल मैदान है। भूमिपूजन के उपरांत क्षेत्र के खेलप्रेमी युवा एवं नागरिकों ने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रजनीश सिंह के साथ सरगुजा आई जी से मिलकर मैदान को बचाने की गुहार लगाई थी। पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने भी इस बाबत चर्चा आई जी से की थी। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आ गया है। सरगुजा आईजी  दीपक कुमार झा ने आवासीय परिसर के निर्माण स्थल को बदल दिया है जिससे अब पुलिस लाईन मैदान का अस्तित्व बना रहेगा। सरगुजा आईजी के इस मानवीय और संवेदनशील रवैये की नागरिकों और खेलप्रेमियों ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

You missed