इधर रायपुर में अजय जमवाल ने भाजपाईयों को दो टूक कहा कि कमर कसकर तेयार हों उधर तुरंत असर दिखना शुरू हुआ।

आज दोपहर बस्तर संभाग के कांकेर के भाजपाईयों ने आदिवासियों के आरक्षण की कटौती के विरोध में कांकेर विधायक बंगला का घेराव किया । जिसमें भाजपाईयों ने जंगी प्रदर्शन करते हुए बैरीकेट तोड़ विधायक बंगला पहुंच गए और गेट को धक्का मार अंदर घुसकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं पुलिस ने भाजपाईयों के विधायक बंगला परिसर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को बंगला से बाहर निकाला ।

महिला मोर्चा भी तख्ती लेकर थाली व घंटी बजाते हुए विधायक का विरोध कीं। भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आदिवासी विरोधी करार देते हुए जल्द से जल्द आरक्षण वापस दिलाने की मांग किया, नहीं तो जिलास्तर पर सड़क में ऊतर कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

देवलाल दुग्गा (पूर्व विधायक) ने कहा कि आदिवासियों ने तय कर लिया है कि कांग्रेस का बायकाट करेंगे।

कांकेर के कांग्रेस विधायक के बंगले के दरवाजे को धक्का देकर घुसे भाजपाई।
कांकेर महिला मोर्चा थाली और घंटी बजाते हुए साथ में मौजूद रहा।

पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा जमकर बरसे कांग्रेस सरकार पर।

By @dmin