छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव के पद से दिए गुरुचरण सिंह होरा द्वारा त्यागपत्र को स्वीकृत कर लिया है।

इस्तीफे की कॉपी भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को प्रेषित कर दी गई है।


छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव गुरुचरण होरा का स्वास्थ्य खराब हो गया है ऐसा बताया जा रहा है उनका ब्लड प्रेशर और शुगर बहुत बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि एक घोटाले को लेकर ईडी द्वारा उनसे घंटों पूछताछ के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया है।

देखिए इस्तीफे की काॅपी।
गुरुचरण सिंह होरा।

इनका एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ था जिसमें आपत्तिजनक बातें सामने आई थीं।

By @dmin

You missed